न्यू चांदपोल रोड़ स्थित संत अजनेश्वर आश्रम में संत तुलसीदास महाराज की बरसी महोत्सव के उपलक्ष में संत शांतेश्वर महाराज के सानिध्य में आयोजित में श्रीमद्भागवत की शनिवार को हुई पूर्णारति के बाद रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विश्व शांति की कामना की गई। यहां वृंदावन के कथावाचक रविनंदन महाराज ने संगीतमय कथा का वाचन किया।