28.6 C
Jodhpur
Friday, June 2, 2023

spot_img

अधिकतम स्थानों पर तापमान स्थिर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर तापमान स्थिर बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार रात को जोधपुर संभाग के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू का पारा लुढ़क कर 1.8 डिग्री पहुंच गया। इस सीजन का ये सबसे कम तापमान है। इधर मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव नहीं होने का कारण दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच बढ़ रहा अंतराल है। प्रदेश के 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण सूर्यनगरी का न्यूनतम तापमान बुधवार को भी 12 डिग्री से उपर दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर के समाप्त होने के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles