37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार घायल

लूणी थाना क्षेत्र के सतलाना मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें चार घायल हो गए। लूणी थाने के उप निरीक्षक हुक्म सिंह ने बताया कि सतलाना जाने वाले मार्ग पर सतलाना से लूणी की तरफ़ आ रही कार गोलाई में अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से चार घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से लूणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहीं कड़ी मश्क्कत के बाद कार को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles