देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी को जयंती अवसर पर याद किया गया। इस उपलक्ष में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, राज्य पशुधन बोर्ड के चैयरमेन राजेन्द्र सिंह सोलंकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी सहित कांग्रेसी नेता, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षदों ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताये मार्ग पर चलने का आहवान किया।