29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

एनडीपीएस मामले का फरार मुल्जिम गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट की जिला पूर्व की उदयमंदिर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 16 साल से फरार चल रहे मुल्जिम को मध्यप्रदेश के नीमच इलाके से गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। उसका बेटा भी जयपुर में लूट के एक प्रकरण में वांछित चल रहा है। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच स्थित पुरानी पंच सादड़ी रोड बद्याना निवासी अकरम खान पुत्र पीरबक्ष 16 साल से एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था। वो ठिकाने बदल बदल कर रूहपोश हो रहा था। कांस्टेबल सुरजाराम ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। तब पता लगा कि अकरम खान का बेटा भी जयपुर लूट में वांटेड है। पुलिस ने सूचना एकत्र कर आरोपी अकरम खां को नीमच से गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। पुलिस की टीम में थानाधिकारी सिहाग के साथ एएसआई रामेश्वरलाल, हैडकांस्टेबल महेश चंद, कांस्टेबल अकरम खान एवं सुरेंद्र ङ्क्षसंह शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles