29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

एसीबी डीजी की सराहनीय पहल

एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने जोधपुर में सोमवार को जनता के साथ संवाद किया और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जनता से उनकी राय ली। अपने उद्बोधन में उन्हांने कहा कि समाज को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने कहा कि आप जिस तादाद में आए हैं। इससे ये साबित होता है कि आप सबके मन में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी आग है। हमें भ्रष्टाचार को स्वीकार करने की परंपरा को चुनौती देनी है। सरकार सरकारी कर्मचारियों को अच्छी तनख्वाह देती है, फिर भी वे भ्रष्टाचार करते हैं। उन पर लगाम लगाई जाएगी। बीएल सोनी ने कहा कि कमाना बहुत कठिन परिश्रम के बाद होता है और उसे भ्रष्टाचारियों को क्यों दें। अपने भाई बहन और परिवार के काम आने वाली रकम भ्रष्टाचारियों को नहीं देनी है। भ्रष्टाचार के चलते ही हमारे देश की अच्छी प्रतिभाएं बाहर जा रही हैं। हमने भ्रष्टाचार की स्वीकृति दे दी है, इसे चुनौती देनी है। अगर सरकारी कर्मचारी जायज काम के लिए पैसे मांगे तो उसे नहीं देने हैं, उसे अपने काम के लिए सरकार अच्छी खासी तन्ख्वहा देती है। ये कड़वी सच्चाई है कि हमें पैसे देना बंद करना होगा। डीजी सोनी ने लोगों को 1064 और व्हाट्सएप नंबर के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि उनकी गोपनीयता रखी जाएगी, नाम पते उजागर नहीं किए जाएंगे। आप जानकारी दें, उसके बाद एसीबी आपके द्वार आएगी। एसीबी आपको जानकारी देने पर दफ्तर नहीं बुलाएगी। एसीबी ऑफिस के बाहर आकर आपसे बात करेगी। उन्होंने एसीबी की कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि एसीबी ट्रैप के अलावा आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग और सरप्राइस चेक जैसी कार्रवाईयों को अंजाम देती है। अगर हमारी टीम में भी कोई गलत है तो हमें जानकारी दीजिये। कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार और अपनी पीड़ा महानिदेशक को बताई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles