बासनी के रामेश्वर नगर में गणेश मित्र मंडल पंडाल में आयोजित की जा रही भागवत कथा में भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आ रहा है। यहां ऋषिराज गौड़ संगीतमय कथा का वाचन कर रहे हैं। गुरूवार को उन्हांने भगवान के वामन अवतार और राजा बलि प्रसंग पर कथा वाचन किया। बड़ी संख्या में रामेश्वर नगर के निवासी कथा का श्रवण कर रहे हैं। यहां भजनों पर महिलाएं झूमती नजर आईं।