37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

करोड़ों की ठगी करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार

शहर के मंडोर पुलिस थाना के नयापुरा कीर्तिनगर में लोगों से निवेश के नाम पर चार करोड़ की ठगी करने वाले भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इसमें परिवार के काफी लोग शामिल थे। इस बारे में कई लोगों ने मंडोर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी थी। मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि प्रकरण में सरोज और वीरेंद्र नामक भाई-बहन को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मुख्य आरोपी इनका भाई बालकिशन है जो पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लोगों से धन दोगुना करने के नाम पर चार करोड़ रूपए ऐंठ लिए गए थे। लोगों को बेहतर मुनाफे का लालच देकर यह रकम ऐंठी गई थी। गौरतलब है कि शनिवार को आसपास के लोगों ने दुकानदार बालकिशन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles