लूणी क्षेत्र के कांकाणी में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में रखा हैंडीक्राफ्ट का सामान जलकर राख हो गया। लूणी पुलिस ने बताया कि अलसुबह जोधपुर पाली हाइवे स्थित कांकाणी के पास सम्भव आर्ट हेंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी की पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर आधा दर्जन से अधिक दमकले मौके पर पहुँची और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किये। करीब पांच घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा हैं।