कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नगर निगम उत्तर के वार्ड 8 प्रताप नगर में जनसम्पर्क रैली का आयोजन किया गया। ये रैली वार्ड 8 के पार्षद के पार्षद भरत आसेरी के कार्यालय से रवाना हुई। इसमें ज़िला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान, प्रोफ़ेसर अयूब खान, नगर निगम दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धनपत गुर्जर, सूरसागर ब्लॉक समन्वयक जगदीश भाटी सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। ये रैली वार्ड 8 गलियों से होकर गुजरी तो वार्ड में जगह जगह पुष्प वर्षा और मालायें पहना कर रैली का स्वागत किया गया। रैली में आमजन को राज्य सरकार की फ़्लैगशिप योजनाओं से अवगत कराया गया और पैम्पलेट्स वितरित किये गये।