29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

कार दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

शहर के निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी स्थित तेलियों का बास में रहने वाले एक व्यक्ति से परिचित ने 5 लाख 35 हजार रूपए की ठगी कर ली। उसे कारें दिलाने के नाम पर रूपए ऐेंठ लिए, मगर कारें अब तक नहीं दी। पीडित ने अमानत में खयानत का केस मथानिया थाने में दर्ज करवाया है। मथानिया पुलिस ने बताया कि तेलियों का बास तिंवरी निवासी मोहम्मदआरिफ पुत्र लाल मोहम्मद ने अब्दुल बासा के खिलाफ रिपेर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया कि तीन चार महिनों से अब्दुल बासा लोगों को मोबाइल से फोन कर कारें दिलाने की बात कर रहा था। इस पर उसने दो कारें दिलाने के लिए कहा था। बदले में पहले 5 लाख फिर ऑनलाइन 35 हजार रूपए दिए गए। मगर उसने ना तो कारें दिलाई और ना ही रकम लौटा रहा है। मथानिया पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles