जिला पश्चिम में एक किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए पिता को त्वरित कार्रवाई कर अरेस्ट कर लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। बच्ची का आरोप है कि पिता बुरी नीयत रखते हैं। फिलहाल पुलिस इसमें अग्रिम अनुसंधान कर रही है। जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। उसने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ एवं गलत नीयत रखने आरोप लगाया। बच्ची से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की तरफ से केस दर्ज कराने के साथ ही पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।