केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल का वार्षिक खेलोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ आईजी एसटीसी एमएस राठौड़ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्हांेने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, खेल शरीर को स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाता है। विद्यालय के खेल प्रभारी गौरव सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदन वार 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले रेस, रस्साकशी के साथ ही प्राथमिक विभाग के लिए नींबू रेस, जलेबी रेस एवं बोरी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आरएल दवे ने अतिथियों का आभार जताया।