जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की खांडा फलसा थाना पुलिस ने एक लाख 73 हजार से अधिक की साइबर ठगी को रिफंड करवा कर बड़ी राहत दी है। दरअसल खांडाफलसा थाना पुलिस में गणपत सिंह ने 40 हजार, हुकमाराम ने 65 हजार, मूल सिंह ने 74 हजार 999 और गौतम सिंह ने 11 हजार की साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया और बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर उनके पैसे खाते से पार कर लिए। इस पर पुलिस ने गणपत सिंह को 40000, हुकमाराम को 50,000, मूल सिंह को 74999 और गौतम सिंह को 9000 कर राशि रिफंड करवा कर राहत दी। जिस पर सभी पीड़ितों ने जोधपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि साइबर ठगी के मामले में खांडा फलसा थाना पुलिस ने ऐसी कई बड़ी कार्रवाई करते हुए रिफंड करवाए हैं। जिसमें अहम योगदान कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई का रहा है।