37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

गणितीय क्रिया कलापों का सशक्त मंचन

केंद्रीय विद्यालय संख्या एक वायुसेना जोधपुर के प्राथमिक विभाग में भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये दशमलव और अंकां पर आधारित विभिन्न गणितीय क्रियाकलापों की श्रृंखला का कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा सशक्त मंचन किया गया। इसमें अंकों के मध्य दशमलव के स्थान का महत्व, दशमलव संख्याओं का निर्माण, दशमलव संख्याओं के विभिन्न अंगों का स्थानीय मान, दशमलव संख्याओं का विस्तृत रूप, दशमलव संख्याओं की तुलना और दैनिक जीवन में दशमलव का संख्याओं में प्रयोग से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी तरीके से समझाया गया। इसके प्रदर्शन के लिए सुमन सोरल और पंकज सोरल ने अनूठी नवाचारी तकनीक विकसित की, जिसे ओपन थिएटर के माध्यम से प्रभावी शिक्षण अधिगम नाम दिया है। इस नवाचारी शिक्षण अधिगम विधा का प्रयोग करके विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बहुत बड़े समूह को उत्साहित किया जा सकता है। इस अवसर पर गणित क्विज का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles