राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से प्रदेशभर में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। इसके तहत मंगलवार को चौपासनी गांव में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जो कि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जन आक्रोश यात्रा में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, यात्रा के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, महामंत्री महेन्द्र मेघवाल सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। जन आक्रोश यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता नजर आया। इन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।