26.9 C
Jodhpur
Friday, June 2, 2023

spot_img

जन आक्रोश रैली की तैयारियां

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा निकाली जायेगी। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एक दिसम्बर से जयपुर से शुरू होने वाली जन आक्रोश रैली 3 और 4 दिसम्बर को जोधपुर पहुंचेगी। इस जन आक्रोश रैली में प्रत्येक रथ पर शिकायत पेटी रखी जाएगी। इस शिकायत पेटी में राजस्थान सरकार को लेकर जनता की शिकायतें और सुझाव को एकत्र किये जाएंगे। जिन्हें भाजपा चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रवार जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस जन आक्रोश रैली में 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। शेखावत ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले चुनाव के समय राहुल गांधी ने राजस्थान के किसानों को कर्ज माफी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और महिला सुरक्षा का वादा किया था। अब यात्रा में उनको उसका जवाब देना चाहिए। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles