भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल मंगलवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि, यात्रा को पूरे देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से भी मुलाकात की। इस मुलाकात को दोनों के बीच चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। गहलोत और पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में जोरदार स्वागत किया जायेगा।