29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

जयपुर में जन आक्रोश रैली कार्यशाला

भाजपा राजस्थान प्रदेश की ओर से जन आक्रोश रैली को लेकर जयपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़ ने बताया कि, यात्रा जिला संयोजक और जिला प्रभारी, विधानसभा संयोजक और विधानसभा प्रभारी इसमें शामिल हुए। कार्यशाला को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबन्द कटारिया ने सम्बोधित किया। इन्होंने 3 से 14 दिसम्बर तक निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जोधपुर से कार्यक्रम के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़, सह-संयोजक एवं नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, विधानसभा संयोजक राजेन्द्र बोहरा, संजय चंदीरमानी, गजेन्द्र मेवाडा, नरेन्द्र फितानी, महेन्द्र तंवर, सुभाष गहलोत आदि ने भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles