उड़ान फाउंडेशन की ओर से देने का सुख अभियान में वस्त्रों व अन्य उपयोगी चीजों का दान लगातार जारी है। पिछले 15 दिन में 5000 से ज्यादा वस्त्रों का दान किया जा चुका है। सूरसागर भूरीबेरी, कालीबेरी, अम्बेडकर नगर क्षेत्र में वस्त्र दान किया गया। अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख और विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सचिव महेंद्र दवे, विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सह सचिव मिश्रीलाल प्रजापति, प्रांत निरीक्षक गंगा विष्णु का भी सानिध्य मिला। सभी ने जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की।