मैंगलोर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय शरीर शौष्टक प्रतियोगिता में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के छात्र अरशान खान ने प्लस 90 किलोग्राम भारवर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय एवं राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया। टीम के साथ मैनेजर के रूप में ओम प्रकाश मेहरू गये। स्वर्ण पदक हासिल करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. एल. श्रीवास्तव, क्रीडा मंडल अध्यक्ष प्रो. एस. के. मीना, क्रीड़ा मंडल सचिव प्रो. बी.एल. दायमा द्वारा खिलाड़ी एवं मैनेजर को टेलिफोन पर शुभकामनाएं दी। क्रीडा मंडल सचिव तथा शरीर शौष्ठक खेल प्रभारी प्रोफेसर बाबूलाल दायमा ने बताया कि जोधपुर आने पर खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया जायेगा। गौरतलब है कि अरशान खान ने गत वर्ष चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में आयेजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय शरीर शौष्ठक प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया था।