29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

जोधपुर सेंट्रल जेल से बंदी द्वारा भागने का प्रयास

जोधपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है इस बार देश की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार इस जेल से एक बंदी ने भागने का प्रयास किया है उसे तत्काल पकड़ लिया गया। कुछ और देर हो जाती तो संभवतः वह भागने में सफल हो जाता। उसके खिलाफ जेल से भागने के प्रयास में प्रकरण दर्ज कराया गया है। जिस पर पुलिस ने अनुसंधान आरंभ किया है। भागने के लिए उसने 22 फीट लंबी विद्युत केबल का सहारा लिया था। जिसे जब्त कर लिया गया है। दरअसल केंद्रीय कारागार में सोमवार की देर शाम को बंदियों की गिनती चल रही थी और उन्हें बैरिक में भेजा जा रहा था। तब वह जेल की ड्यूटी कर रहे हडमतसिंह, कारापाल रामचंद्र, तुलसीराम, महेश शर्मा आदि ने एक बंदी को कम पाया तो फिर से चेकिंग की गई। इस पर पता लगा कि एक बंदी मोहित गायब है। इस पर उसका सर्च किया गया। जेल में ही सर्च के समय विचाराधीन बंदी मोहित जेल अस्पताल के सामने डेंटल लैब- सोनोग्राफी लैब के पीछे गैलेरी की दीवार पर विद्युत केबल को बिजली लाइन के पोल से अटैच कर भागने का प्रयत्न कर रहा था। तब उसे तत्काल पकड़ लिया गया। इस पर अब जेल प्रशासन ने उसके फरारी प्रयास पर प्रकरण दर्ज करवाया। आरोपी विचाराधीन बंदी मूलरूप से उत्तरप्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है और यहां जोधपुर में रहकर कमठा मजूदरी करता था। उसे पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उसे 3 नवंबर को ही केेंद्रीय कारागार में दाखिल करवाया गया था। फरारी के प्रकरण में रातानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles