37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

तीन दिवसीय नृत्यम का हुआ मंगलवार से आगाज

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से तीन दिवसीय शास्त्रीय नृत्य समारोह ‘नृत्यम’ का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ। नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने की परम्परा का निर्वाह करते हुए तीन दिवसीय शास्त्रीय नृत्य समारोह डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में भरतनाट्यम, ओडिसी और कत्थक नृत्य में नवोदित कलाकार के रूप में डॉ. सक्सेना अपने दल के कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। इस समारोह में जहां एक और देश के ख्यातनाम और पद्मश्री कलाकार अपनी विधा को प्रस्तुत कर रहे है वहीं उभरते कलाकार अपने नृत्य का जलवा दिखेगा। पहले दिन गुरु मंजूषा सक्सेना की शिष्याओं ने भरतनाट्यम की प्रस्तुत दी। दूसरे दिन उदयपुर के युवा ओडिसी नर्तक कृष्णनेन्दु शाह अपने ग्रुप के साथ ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे और तीसरे दिन जयपुर की मंजरी किरण अपने दल के साथ कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसी के साथ मंगलवार को दिल्ली से आईं पद्मश्री गीता चन्द्रन, भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। 14 दिसम्बर को ओडिसी नृत्य की प्रख्यात नृत्यांगना झेलम पराजन्पे, मुम्बई ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles