26.9 C
Jodhpur
Friday, June 2, 2023

spot_img

नौकरी का झांसा देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

विवेक विहार थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रूपए ऐंठने वाले पिता पुत्र को नागौर जिले के मकराना इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की थी। बाद में फरार हो गए। इस बारे में विवेक विहार थाने में सितंबर माह में केस दर्ज करवाया गया था। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि चाणक्य नगर लाल सागर निवासी माधाराम पुत्र लालाराम मेघवाल और उसके भतीजे से संदीप पुत्र ओमप्रकाश से नागौर जिले के गोविंदसिंह एवं दीपक सिंह नाम के शख्स ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रूपए ऐंठ लिए फिर फरार हो गए। सितंबर माह में चाचा भतीजा से रूपए लिए गए थे। मगर बाद में फोन भी बंद कर दिया। उन्हें दिल्ली ले जाकर ज्वाइन करवाने का झांसा दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज करते हुए अब आरोपी नागौर जिले के मकराना थानान्तर्गत दरोगों का मोहल्ला निवासी गोविंदा पुत्र छगनाराम दमामी एवं उसके पुत्र दीपक दमामी को पकड़ा गया है। दोनों से धोखाधड़ी बाबत पूछताछ के साथ रूपयों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। जानकारी के अनुसार परिवादी और आरोपी के बीच में पूर्व से जान पहचान थी जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया और तीन लाख की ठगी कर फरार हो गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles