प्रदेश के एक जिले में कर्मचारी की मौत पर पुलिस द्वारा अब तक मामला दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। आंदोलन के छठे दिन भी अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा। जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। जोधपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इन्होंने प्रदर्शन करने के साथ पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि गत दिनों एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। जिस पर कर्मचरियों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।