बोम्बे सोलर प्लांट कंपनी चलाने वाले धर्मेंद्र पंवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिला पूर्व एवं पश्चिम में अब तक 26 प्रकरण धोखाधड़ी में दर्ज हो रखे हैं। तकरीबन छह करोड़ की ठगी करने का आरोप है। खांडा फलसा पुलिस ने अपने एक प्रकरण में गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है।
——— खांडा फलसा थानाधिकारी गीता विश्रोई के अनुसार जून माह में विजय किशन नाम के एक शख्स ने सोलर प्लांट के नाम पर बोंबे सोलर कंपनी के संचालककर्ता धर्मेद्र पंवार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके साथ सोलर प्लांट लगाने के नाम पर पौने दो लाख की धोखाधड़ी की गई। राशि लेने के बाद ना तो सोलर प्लांट लगाया गया और ना ही रकम लोटाई गई। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि प्रकरण में आरोपी धर्मेद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली से दस्तयाब कर लाया गया है। लोगों से धोखाधड़ी के बाद आरोपी दिल्ली फरार हो गया। जिस पर उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अब तक तकरीबन छह करोड़ तक की धोखाधड़ी लोगों से कर चुका है। 26 से ज्यादा प्रकरण जिला पूर्व एवं पश्चिम में दर्ज हो चुके हैं।