29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

पति और महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला

शहर के सरदारपुरा 12वीं सी रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और महिला डॉक्टर पर उसका गर्भपात करने एवं कूट रचित दस्तावेज बनाने का आरोप लगाते हुए कुड़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। महिला का आरोप है कि शादी के दो माह बाद उसके गर्भ ठहरा था। मगर ससुराल वालों ने पैसों की डिमाण्ड के चलते उसका गर्भपात करवा दिया। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल रही। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी एवं गर्भपात में केस दर्ज किया है। कुड़ी थाना पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा 12वीं रोड की रहने वाली कंचन सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी शादी गुजरात के जाम नगर निवासी चिराग सिंधी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग पैसों की डिमाण्ड करने लगे। वह शादी के बाद गर्भवती हुई थी। मगर उसके पति चिराग और ससुराल वालों ने ने मिलकर गर्भपात करवा दिया। इसमें एक महिला डॉक्टर बिंदू सांईनाथ ने भी उसका साथ दिया। बिंदू सांईनाथ ने उसे गर्भ गिराने की गोली को सोची समझी साजिश के तहत दिया था। उसने अपने लेटपेड पर भी कोई गोली का जिक्र नहीं किया था। बावजूद इसके उसे गर्भपात की गोलियां दे दी गई, जिससे उसका गर्भ गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles