पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब देखा जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में अब धीरे-धीरे सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। हवाओं में अब ठंडक घुलने लग गई है। वहीं धूप में नरमी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के नये अलर्ट के अनुसार इस बार सीजन में 45 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने अगले महीने से सर्दी के पीक पर रहने का अनुमान जताया है। इधर सूर्यनगरी में शुक्रवार को लगातार दुसरे दिन भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्यनगरी में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।