37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

पाक विस्थापितों के खिले चेहरे

वो सुकून की तलाश में हिंदुस्तान आए और यहां रहने की इच्छा जाहिर करने लगे। लेकिन यहां भी परेशानियां कम नहीं थी। लेकिन एक लंबी प्रक्रिया के बाद उन्हें अब यहां की नागरिकता मिली। राजस्थान में जोधपुर के आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पाक विस्थापित आकर बसे, वो पाकिस्तान में उत्पीड़न से परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने हिंदुस्तान में ही रहना पसंद किया। लेकिन नागरिकता नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। जोधपुर में बुधवार को सवा सौ से अधिक पाक विस्थापितों को नागरिकता मिली और उसके बाद उनके चेहरे खिल उठे। ऐसे में इन पाक विस्थापितों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने इन पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। जोधपुर सूचना केन्द्र में पाक विस्थापितों के लिए संचालित केन्द्र में ये आयोजन हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर-प्रथम डॉ. भास्कर विश्नोई और संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पाक विस्थापितों ने जिला प्रशासन का खूब आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles