कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच पदयात्रा पर निकले हैं। जोधपुर से टांक देवली जा रही पदयात्रा सोमवार रात को दांतीवाड़ा गांव पहुंची। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। आसपास के गांव से आए लोगों ने यात्रा पर निकले रामेश्वर दाधीच को साफा और माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। रामड़ावास गांव सरपंच अशोक विश्नोई और समाजसेवी रामरख विश्नोई की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकाल की जमकर सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आहवान किया।