मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृहनगर प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच की ओर से निकाली जा रही राजस्थान जन जागृति पद यात्रा को रवाना किया। उन्होंने इस पद यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं दीं और मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से 12वीं रोड़ चौराहा तक पैदल चले। लगभग 325 किलोमीटर लम्बी राजस्थान जन जागृति पद यात्रा कर लगभग 30-31 दिन बाद देवली पहुंचकर पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच राहुल गांधी के देवली हाइवे टोंक आगमन पर समर्थन प्रकट करेंगे।