खबरें खेल से जुड़ी। असम के गुवाहाटी में आयोजित 22वीं पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में राजस्थान की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 81 पदक जीते। इसमें 29 स्वर्ण, 28 रजत और 24 कांस्य पदक हासिल किए। राजस्थान टीम के 50 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों ने 16 गोल्ड, 12 सिल्वर और 10 ब्रोंज मेडल हासिल किए। इंडिया कोच महावीर सैनी, दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स सेक्रेट्री हिम्मत सिंह गुर्जर ने शेराराम को राजस्थान टीम का चीफ कोच नियुक्त किया। जोधपुर के खिलाड़ियों में किरण टाक ने 3 स्वर्ण, पूरण ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक, पूजा ने 3 स्वर्ण, विपिन सोलंकी ने 3 स्वर्ण पदक, सीता वेदांत सिंह ने 3 सिल्वर पदक, तरवीन ने 2 सिल्वर पदक, युधिष्टर ने 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस तरह राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।