28.6 C
Jodhpur
Friday, June 2, 2023

spot_img

फास्ट फूड कंपनी ने फ्रेंचाइजी के नाम पर की ठगी

शहर के महामंदिर स्थित बड़ला बास में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ में अहमदाबाद की फास्ट फूड कंपनी के मैनेजर और अन्य ने मिलकर फास्ट फूड की फ्रेचाइजी देने के नाम पर 6.72 की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल शुरू की है। बड़ला बास दाधीच नगर महामंदिर के नवरतन पुत्र संतोष कुमार त्रिवेदी के साथ धोखाधड़ी हुई। उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत वर्ष अप्रेल महिने में उसने फास्ट फूड काम के लिए अहमादाबाद की एक फास्ट फूड कंपनी संकल्प क्रि येशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर कैलाश रामावतार, नीतू रामावतार एवं फें्र चाइजी की डायरेक्टर रूचि खंडेलिया से संपर्क किया था। तब इन लोगों ने बताया कि फास्ट फूड की फ्रेचाइजी के उसे एक लाख रूपए पहले भरने होंगे। इस पर पीड़ित नवरतन ने 16 अप्रेल 22 को एक लाख रूपए और फिर 9 जून 22 को 5.72 लाख रूपए एचडीएफसी बैंक के मार्फत आरटीजीएस करा कर भेजें। बाद में कं पनी के लोगों से संपर्क किया तो बताया कि उसे अब किराए की या खरीद की एक दुकान लगानी होगी जिसके लिए दस लाख रूपए भरने होंगे। इस झांसे में आकर उसने एक दुकान भी किराए पर ली और 2.50 लाख रूपए खर्च किए। बाद में संपर्क किए जाने पर कंपनी वालों ने कहा कि उसे फ्रेंचाइजी चाहिए तो कंपनी में 50 लाख रूपए जमा करवाने होंगे। कंपनी वाले अलग अलग तरह क जवाब दे रहे थे। कभी 25 लाख मांगते तो कोई 50 लाख मांग रहा था। पीड़ित नवरतन कंपनी वालों से मिलने अहमदाबाद भी गया मगर उन्होंने सीधा जवाब दिया कि फें्रचाइजी के लिए 50 लाख देने होंगे। अन्यथा उसे फास्ट फू ड की फॅ्रेचाइजी नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार संकल्प क्रि येशन प्राइवेट लिमिटेड देश की जानी मानी कंपनी है और फ्रेंचाइजी कई स्थानों पर चल रही है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी वालों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 6.72 लाख रूपए हड़प कर लिए और कहा कि कं पनी लोगों के साथ इसी तरह धोखाधड़ी करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles