राजस्थान सरकार में उद्योग और देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत की मीडिया से बात में जुबान फिसल गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का विरोध तो आप देखेंगे पूरे देश में है। बाद में बात को संभालते हुए कहा भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और कोई भी विरोध कर सकता है। फिर कहा भारत जोड़ो यात्रा का विरोध कहीं नहीं है। राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा देश में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में महंगाई बढ़ाने का काम किया है। बेरोजगारी का आलम है। गैस के दाम बढ़े हैं। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी जहां-जहां गए वहां पर उन्हें युवाओं बच्चों महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ये यात्रा देश में महंगाई के विरुद्ध आम लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। अजय माकन के इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये शीर्ष नेतृत्व का मामला है।