29 C
Jodhpur
Sunday, June 4, 2023

spot_img

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा

एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेशभर में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। जोधपुर में शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा का रथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। सरकार केंद्र की योजनाओं का ही नाम बदल कर खुद क्रेडिट ले रही है। केंद्र की कई योजनाओं के साथ राजस्थान सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन योजनाओं का धरातल पर इंप्लीमेंट नहीं होने दिया जा रहा है। राजस्थान केंद्र की योजनाओं में देश के बीमारू राज्यों में शामिल हो चुका है। इस अवसर पर सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, जिलाध्यक्ष देेवेन्द्र जोशी, जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़ सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles