भाजपा जोधपुर देहात जिला दक्षिण की जन आक्रोश यात्रा पाल बालाजी मंदिर से रवाना हुई। रथ को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने रवाना किया। इस दौरान पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, किसान मोर्चा के राष्टीय मंत्री शैलाराम सारण, पूर्व मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, पूर्व मंत्री अजुर्नलाल गर्ग सहित भाजपा देहात के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।