29.7 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

भाजपा नेता अरूण सिंह मिले घायलों से

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने जोधपुर प्रवास के दौरान शेरगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में घायल हुए लोगों की कुशलक्षेम पूछने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायलों और उनके परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बात में भाजपा नेता अरूण सिंह ने कहा कि जनता राज्य सरकार से आक्रोशित है प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने राजस्थान के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, किसानों की हाल बेहाल है राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles