16.6 C
Jodhpur
Thursday, December 7, 2023

spot_img

भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने नामांकन के बाद की सभा

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने भी आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने लूणी रिटर्निंग अधिकारी के समझ नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद शिकारपुरा सडक़ मार्ग पर जनसभा को संबोधित किया। इस  दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, जगराम बिश्नोई, पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल, कैरु प्रधान अनुश्री पूनिया, भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चेलाराम सारण, जोगी देवी बिश्नोई सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सरकार की तरफ से जनता को दी गई सात गारंटियों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने पिछले साढ़े चार साल तक कोई काम नहीं किया और अंत के छह महीने में जनता को वादे के नाम पर झांसा दे रही है लेकिन जनता अब इन वादों की हकीकत जान चुकी है। अब वह इनके छलावे में नहीं आने वाली है। इस बार पूरे प्रदेश में कमल का फूल खिलाकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
226FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles