शेखावत को सरदारपुरा विधानसभा प्रभारी बनाने पर भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशानुसार राजस्थान की लगभग सभी विधानसभाओं में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी तथा सह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल ने राजस्थान में आगामी 25 नवम्बर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए जोधपुर संभाग की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधि प्रकोष्ठ के प्रभारियों एवम सह प्रभारियों की नियुक्ति की जिसमें जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से देवराज बोहरा, सूरसागर विधानसभा से हनवंत सिंह बालोत एवम सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है l शेखावत की नियुक्ति के बाद आज आरटीओ ऑफिस के बाहर, बीजेएस कॉलोनी में अधिवक्ताओं एवम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत करते हुए एक कर्मठ एवम सेवाभावी कार्यकर्ता की नियुक्ति पर प्रदेश का आभार प्रकट कर खुशी प्रकट की l जितेंद्र सिंह शेखावत पूर्व में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के राई का बाग मंडल के मंडल मंत्री, महामंत्री एवम मण्डल अध्यक्ष रह चुके हैं एवम जोधपुर के कई समाजिक संगठनों से वर्षो से जुड़े हुए हैं l स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज अवस्थी, सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में राई का बाग मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत, मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष अंकिता सैन, पावटा मंडल अध्यक्ष सुनील भाटी, एडवोकेट करणी सिंह कुसुम्भी, सुरेन्द्र सिंह धधवाडा, प्रताप सिंह टेपू, सुखराम चौधरी, शैलेन्द्र सिंह चौहान, भंवर सिंह टेपु, प्रताप सिंह इंदा, मनोहर सिंह बिदावत, श्रीराम चौधरी, ललित सैन, महेश जोशी , भरत सिंह सहित कई अधिवक्ता एवम भरत सिंह चिंडालिया, रविन्द्र राठौड़, जुगल दयानी, भूपेन्द्र पारिक, भंवराराम कुमावत, मोहब्बत सिंह, राजवीर सिंह शेखावत, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, महेन्द्र चौधरी सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी एवम कई कार्यकर्ता एवम क्षेत्र के निवासी उपस्तिथ थे l