कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीर सावरकर के पत्र को सार्वजनिक कर विवादों में आ गये और उनका विरोध शुरू हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में मिल्कमेन कॉलोनी चौराहे पर उनका पुतला जलाकर रोष जताया गया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि, राहुल गांधी की टिप्पणी अशोभनीय है।