राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने के लिए जोधपुर से रवाना हुए। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, शहर विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खां सहित अन्य नेताओं ने इन्हें रवाना किया। ये कांग्रेसी कार्यकर्ता बूंदी के केशोरायपाटन में शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुबह 6ः00 बजे शामिल होंगे और शाम तक 24 किलोमीटर चलेंगे।