लूणी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
यूथ कांग्रेस देहत जिला अध्यक्ष रामनिवास बुधनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस से कोटा पहुँचे। जहां से कार्यकर्ता लाडपुरा विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रतिदिन कई किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील चौधरी, सुनील पटेल, भागीरथ पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।