राजकीय कन्या महाविद्यालय, मगरा पूंजला में संविधान दिवस के अवसर पर भारत- लोकतन्त्र की जननी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चुनाराम सुथार ने अपने उद्धबोधन में भारत के संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में लोकतंत्र का इतिहास प्राचीन काल से ही विद्यमान रहा है। वर्तमान संविधान में लोकतांत्रिक समाजवाद और विकेंद्रीकरण की व्यवस्था को व्यावहारिक रूप में अपनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उषा चौहान द्वारा संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को संविधान के अनुसार आचरण करने की शपथ दिलवायी गई।