शहर के चौपासनी गांव स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को ऑनलाइन पार्सल मंगवाना भारी पड़ गया। शातिर ने पार्सल तो भेजा नहीं बल्कि उसके खाते से 1.71 लाख की रकम साफ कर डाली। पीडित ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।
——– राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि महादेव नगर केरू के जगदीश पुत्र हजारीलाल जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने 17 अक्टूबर को ऑनलाइन सामान मंगवाया गया था। जो समय पर नहीं पहुंचा। तब उसने ऑनलाइन गूगल पर कंपनी के नंबर सर्च कर संपर्क साधा। इस पर उसे लिंक डाउनलोड करने को कहा। बाद में लिंक डाउनलोड किए जाने पर लगातार उसके 10 नवंबर तक उसके खाते से 1 लाख 71 हजार 60 रूपए पार कर लिए गए। शातिरों ने 24 दिनों में उसके खाते से यह रकम पार की है। फिलहाल राजीव गांधी नगर पुलिस ने आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।