37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सीवरेज के मैनहोल में मिला। सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस और एसीपी जयप्रकाश अटल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि विवेक विहार इलाके में एक गाय मूर्छित अवस्था में मिली। जिसे खड़ी करने के लिए कुछ लोग पहुंचे लेकिन तब तक गाय मर चुकी थी। इन लोगों को यहां तेज बदबू आ रही थी। इस पर सीवरेज लाइन मेनहोल खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव था। इसकी सूचना विवेक विहार थाना पुलिस को दी गई। एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल के साथ थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल की टीम ने मौके सबूत जुटाए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में जिन-जिन थानों में गुमशुदगी दर्ज है। उन तमाम थाना पुलिस को भी इतिला दे दी गई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुटी है और उसके बाद अनुसंधान किया जाएगा कि आखिर इस महिला के साथ क्या अनहोनी हुई थी। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि महिला का हत्या कर शव मेन हॉल में डाला गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles