जिला पश्चिम में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। जेठ बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में लगी है।
महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति बाहर काम धंधा करता है। उसका जेठ बुरी नीयत रखता था। वो भी बाहर ही रहता है। जब कभी घर आता है तो यौन शोषण करने लगता है। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि जेठ ने दो तीन बार उसका यौन शोषण किया। मामले में तफ्तीश जारी है।