मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गृहनगर जोधपुर के लिये एक के बाद एक बड़ी सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जोधपुर को फिनटेक यूनिवर्सिटी की सौगात देने जा रहे हैं। जिसका रविवार को शिलान्यास किया जायेगा। राज्य के प्रमुख शासन सचिव आईटी अखिल अरोड़ा ने बताया कि जब तक फिनटेक यूनिवर्सिटी का भवन नहीं बन जाता तब तक इसे अस्थाई भवन में संचालित किया जायेगा। आईटी जॉब फेयर के बारे में जानकारी देते हुए अरोड़ा ने कहा कि अब तक इस फेयर में 20 हजार युवा शामिल हो चुके हैं। इनमें से 1600 युवाओं को जोइनिंग लेटर दिये जा चुके हैं। रविवार को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि होंगे।