29 C
Jodhpur
Tuesday, June 6, 2023

spot_img

यशोदा ने पूरा किया सपना

हर सफल व्यक्ति के पीछे संघर्षों से भरा सफर होता है। कुछ ऐसा ही सफर यशोदा कंवर का भी रहा। आइए जानते हैं यशोदा की कहानी। —- जोधपुर के पाल रोड स्थित चाणक्य नगर की रहने वाली यशोदा कंवर ने हाल ही में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रैजुएट एंट्रेस टेस्ट में ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल की है। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी 6ठी रेंक रही। वे अब अपने पसंद के कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी कर जल्दी गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर बन सकेंगी। यशोदा की इस उपलब्धि पर लोगों ने बधाई दी। इस एग्जाम में कुल 31663 स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था। —- अब आपको बताते हैं यशोदा की कहानी। पढ़ने की उम्र में उनके पिता को पैरालिसिस हो गया। घर की आर्थिक स्थिति इतनी भी बेहतर नहीं थी कि वो आगे की पढ़ाई जारी रख सके। रिश्तेदारों ने भी ताने दिए कि इसे पढ़ा कर क्या करना है, ससुराल ही जाना है। लेकिन उसने हार नहीं मानी, ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो पढ़कर डॉक्टर बनना है। और अपनी मेहनत के बूते उनका सपना पूरा होने को है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles