37.6 C
Jodhpur
Saturday, June 10, 2023

spot_img

रंगाई छपाई फैक्ट्री में आग

सूरसागर रिडिया फांटा के समीप गुरूवार की सुबह एक मकान में चल रही रंगाई छपाई फैक्ट्री में आग लग गई। संभवत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से ये आग लगी। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी या अनुमति लेकर चलाई जा रही थी? फिलहाल इस बारे में पता नहीं चला है। आसपास बस्ती भी है। नगर निगम की चार दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल सूत्रों के मुताबिक गुरूवार सुबह दस बजे के आसपास सूरसागर स्थित रिडिया फांटा के समीप टाई-डाई रंगाई छपाई कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर एक दमकल को वहां भेजा गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में तीन और गाडियों को मौके पर भेजा गया। बताया गया कि यह रंगाई छपाई की फैक्ट्री टीनशेड लगाकर एक मकान में संचालित की जा रही थी। आसपास बस्ती के लोग भी रहते हैं। आग लगने से काफी धुआं होने के साथ दम घुटने वाली स्थिति बन गई। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में कपड़ों के काफी थान जल गए। बताया गया कि ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसमें संभवतः शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। सूचना पर सूरसागर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

148,267FansLike
3,062FollowersFollow
202FollowersFollow
- Advertisement -

Latest Articles