रेल कर्मचारी संगठन एआईआरएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे दिवंगत उमरावमल पुरोहित की पुण्यतिथि पर एनडब्लूआरईयू के मंडल कार्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर पुरोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीआरएम गीतिका पांडेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश शर्मा, रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वासुदेवन, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास सहित रेल कर्मचारी नेताओं ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाही की। रक्तदान को लेकर रेल कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गौरतलब है कि जोधपुर निवासी उमरावमल पुरोहित ने अपना जीवन रेल कर्मचारियों को समर्पित कर दिया। वे जीवन पर्यंत रेल कर्मचारियों के लिये काम करते रहे। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष ये रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।